जिलाबदर ने किया गदर،ग्रामीण का हाथ तोडा

0
120

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर निवासी जितेन्द्र यादव का हाथ जिला बदर आरोपी में तोड़ दिया| घायल ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी| पुलिस जाँच में जुट गयी है|

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी के आदेश पर जिला बदरकिये गये आरोपी मीरपुर निवासी भंवर पाल पुत्र किशोर ने अपने साथी पवन पुत्र राधाकृष्ण के साथ पंहुचा और नलकूप पर नहा रहे जितेन्द्र यादव के साथ मारपीट कर दी| जिससे उसका एक साथ टूट गया| घटना से जितेन्द्र का परिवार दहशत में आ गया | मजे की बात यह है की जो आरोपी जिला बदर है वह थाना क्षेत्र में आकर घटना को अंजाम दे रहा है| फिर जिलाधिकारी का आदेश कितना प्रभावी है यह भी साफ़ नजर आता है|

जितेन्द्र ने थाने में जाकर पुलिस को सूचना दी| पुलिस ने तहरीर के आधार पर जाँच शुरू कर दी है|

[adrotate banner="2"]