जितेन्द्र व नरेंद्र समर्थकों में नारेबाजी, धक्का-मुक्की

0
176

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ० जितेन्द्र यादव व निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री बाबू नरेंद्र सिंह यादव के समर्थकों में चुनाव प्रचार के दौरान घमासान हो गया| दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हुई|
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपुर विधान सभा के ग्राम पंचायत बराकेशब के गाँव नया नगला में निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र सिंह यादव के समर्थन में उनकी पुत्री जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व सपा प्रत्याशी डॉ० जितेन्द्र यादव के समर्थन में प्रचार करनें डॉ० अनीता रंजन अपने समर्थकों के साथ गयी थी| उसी दौरान दोनों केस समर्थक नारेबाजी को लेकर आमने-सामने आ गये| सपा पक्ष के लोग अखिलेश यादव व पूर्व मंत्री समर्थक नरेंद्र सिंह यादव जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे| विवाद इतना बढ़ा की समर्थकों में धक्का-मुक्की भी हुई| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]