कांग्रेस प्रत्याशी लुईस की 10 वर्षों में दोगुनी हुई सम्पति

0
196

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस की सदर सीट से चुनाव लड़ रही पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के खिलाफ कुल 17 आपराधिक मामले न्यायालयों में चल रहें है| लेकिन अभी तक किसी भी मामले में उन पर आरोप तय नही हुआ है| बीते 10 वर्षो में उनके परिवार की सम्पत्ति दोगुणा हो गई है|

[adrotate banner="3"]

बीते शुक्रवार को लुईस खुर्शीद नें नामाकंन पत्र सदर सीट से दाखिल किया| जिसमे दिये गये हलफनामे में उन्होंने कहा है कि उन पर फर्रुखाबाद, गौतमबुद्धनगर, कांशीराम नगर, मैनपुरी, अलीगढ़, मेरठ, एटा, मुरादाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, प्रयागराज, इटावा,  बरेली, सिद्धार्थनगर, भदोही, कन्नौज और शाहजहांपुर के न्यायालयों में धोखाधड़ी व साजिश के मुकदमे चल रहें है| यह सभी मामले उनके जाकिर हुसैन ट्रस्ट में दिव्यांग उपकरण वितरण में मिले अनुदान में हेरफेर किये जानें से सम्बधित है| खुर्शीद परिवार की करोड़ों की वार्षिक आय व चल-अचल संपत्ति भी है। हलफनामे में लुईस नें खुद व उनके पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की 20 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 6.31 करोड़ की अचल संपत्ति का व्योरा दिया है| वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ते समय लुईस नें कुल 9.57 करोड़ की संपत्ति ब्यौरा दिया था|  कारों में उनके पास मर्सडीज, स्कार्पियो, इनोवा कारों के अलावा कई वाहन, हीरे व सोना-चांदी के जेवरात, गोवा, दिल्ली व नैनीताल में आवासीय भवन व कृषि भूमि का ब्यौरा है। उनके परिवार के नाम एक भी हथियार नही है|

 

 

[adrotate banner="2"]