जाम लगाये लोगो पर लाठी चार्ज, भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव

0
235

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) अपनी मांग को लेकर विवाहिता का शव रखकर जाम लगाये भीड़ पर थानाध्यक्ष व पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया| जिससे भगदड मच गयी| पुलिस की लाठी चार्ज से आक्रोशित होकर भीड़ ने भी पुलिस पर पथराव किया| लाठी चार्ज से मची भगदड से कई स्कूली छात्राएं भी जख्मी हो गयी| बाद में आला अधिकारियो के पंहुचने पर मामले को रफा-दफा किया गया|
बीते दिन शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास 6 ए 318 एलआईजी निवासी नितिन मिश्रा पुत्र वीजेन्द्र मिश्रा की पत्नी मोना की मौत फांसी लगने से हो गयी थी| मोना थाना शमसाबाद के ग्राम किसरोली निवासी रामदेव तिवारी की पुत्री थी| पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने रामदेव के दामाद नितिन मिश्रा, ससुर विजेंद्र मिश्रा, सास विमला देवी, देवर दीपू के खिलाफ दहेज हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली थी|
आरोपियों की गिरफ्तारी से ना होने से खफा मृतका के परिजनों ने शव गुरुवार को ले जाकर थाना शमसाबाद के ठंडी कुइयां में सड़क पर रखकर पेड़ काटकर सड़क पर डाल जाम लगा दिया| घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे उन्होंने जाम लगाये लोगो से बात करने की जगह लाठी चार्ज करा दिया| जिससे मौके पर भगदड़ मच गयी| लाठी चार्ज होने के दौरान विधालय जा रही कई छात्राओं के भी गिरने से चोट लगी|

[adrotate banner="3"]

पुलिस का दबंग रवैया देख भीड़ आक्रोशित हो गयी| भीड़ ने पुलिस पर जबरदस्त पथराव कर दिया| तकरीबन आधा घंटे तक पथराव हुआ| जिसके बाद सूचना पर पंहुचे सीओ कायमगंज नरेश कुमार ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें विवाहिता के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने का भरोसा दिया| जिसके बाद परिजन शव लेकर हटे|

[adrotate banner="2"]