फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मोनिका रानी सड़क पर विचरण करने वाले आवारा जानवरों को लेकर सख्त हो गयी है| उन्होंने पालिका के साथ ही साथ फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद पुलिस को यह आदेश दिया है कि वह इस पर प्रभावी कदम उठाये|
[adrotate banner="3"]
नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद को आदेश जारी कर कहा है कि नगर जो जो जानवर सड़को पर घूमते है वह हमला करके लोगो को जख्मी करते है| वही यातायात भी बाधित होता है| उन्होंने साफ़ आदेश दिये है कि नगर में घुमने वाले जानवरों के मालिको को चिन्हित कर उनके खिलाफ नगर पालिका अधिनियम 133 के मार्ग पर अवरोध उत्पन्न करने के सम्बन्ध में कार्यवाही की जाये|
[adrotate banner="2"]


