चर्चित हो रहा सदर विधायक का वायरल वीडियो

0
142

फर्रुखाबाद: सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के द्वारा बीते दिन दुर्घटना में जख्मी तीन लोगो को अपनी कार से लाकर कंधे पर लादकर अस्पताल के भीतर ले जाने का वीडियो सोशल मिडिया पर खूब चल रहा है| लोग इसकी सराहना भी कर रहे है |

[adrotate banner="3"]

बीते शुक्रवार शाम फतेहगढ़ के नगला प्रतीम निवासी अरविन्द चौहान,फतेहगढ़ के ही मोहल्ला नगला दीना निवासी ऋषभ कुमार व आवास विकास निवासी रामेश्वर सिंह की गाड़ी टकरा गयी| थी जिसमे तीनो जख्मी हो गये थे| उधर से गुजर रहे सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने तीनो घायलों को अपनी गाड़ी में लादकर लोहिया लाना और फिर स्टेचर ना मिलने पर उन्हें अपने पीठ पर उठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मिडिया पर डाला गया| जिसके बाद से लगभग 26 हजार लोग उस वीडियो को देख चुके है|

लेकिन चर्चा यह भी है कि जब सदर विधायक को मरीज बाहर से अपने कंधे पर ले जाने पड़े तो फिर आम आदमी का क्या हाल होता होगा| यह काम अस्पताल के वार्ड बॉय का होता है| लेकीन आज तक किसी को भी मरीजो को बाहर से अंदर ले जाते नही देखा गया| जो अस्पताल की व्यवस्था को दर्शाता है|

[adrotate banner="2"]