जरदोजी व्यापारी से मार पीटकर रूपए छीने

0
124

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज के निकट शमशाबाद के ग्राम टिकरिया निवासी जरदोजी व्यापारी को मार पीटकर खटकपूरा निवासी आफ़ताब व शन्नू ने ३५०० रूपए छीन लिए|

[adrotate banner="3"]

देवेन्द्र ने बताया कि वह काफी वर्षो से जरदोजी का काम करता है व अपने क्षेत्र शमशाबाद से लहंगा तैयार करवा कर सहाबगंज के जरदोजी बाज़ार में बेचने का काम करता है| आज खटकपूरा निवासी आफ़ताब व शन्नू ने मुझसे उधार पैसे मांगे जिसको मैंने उन्हें देने से मना कर दिया जिसको लेकर उक्त दोनों युवक मारपीट पर आमादा हो गये व मुझसे मारपीट कर ३५०० रूपए छीन लिए|

आफताब व शन्नू ने बताया कि हम लोग लहंगा बीचवाने में दलाली करते है जिसके पैसे देवेन्द्र पर उधार थे जिसको देने से देवेन्द्र ने मना कर दिया जिस कारण विवाद हो गया|

नकसा चौकी इंचार्ज अनेक सिंह ने बताया कि विवाद हुआ था लेकिन दोनों पक्षों में समझोता करा दिया गया है|

[adrotate banner="2"]