जमीन हड़पने को विधवा भाभी को पीट कर निकाला

0
141


[adrotate banner="3"]

कंपिल(फर्रुखाबाद): थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गाँव मिस्तनी मेँ 45 वर्षीय महादेवी पत्नी स्वर्गीय प्रकाश कोरी बीते 12 वर्ष से विधवा है। महादेवी के तीन पुत्र भी है जिसमे कि दो गुजरात भटटे पर रहकर गुजर करते तथा छोटा पुत्र कालीचरन अपनी विधबा माँ महादेवी के साथ गाँव मिस्तनी मे  ही रहता है । विधवा के पति प्रकाश के नाम की 10 बीधा जमीन है उस जमीन पर मृतक प्रकाश का छोटा भाई  व विधवा महादेवी का देवर रवेन्द्र पुत्र निरोत्तम ही जमीन पर कब्जा करने की फिराक मे अपनी भाभी को मारपीट कर घर से भगाना चाहता हैँ ।
इसी के चलते इस विधवा को पिछले कई महीनो से रवेन्द्र पीटता रहता हैँ विधवा ने बताया कि उसका देवर रवेन्द्र धमकी भी देता है कि तू मेरी घरवाली बनकर रह तभी तुझे हिस्सा दूगा । इस मामले मेँ गाँव के लोगो ने पंचायत करके भी सुलझाना चाहा ।
परन्तु रवेन्द्र ने हुई पंचायत को मुनासिब नही समझा और कुछ दिनोँ से महादेवी को घर मे धुसने का रास्ता रोका और रवेन्द्र ने अपनी पत्नी वर्फादेवी के साथ मिलकर गरीब विधवा महादेवी की धुनाई कर दी। इतना अन्याय झेलने के बाद आखिरकार आज विधवा ने सिवारा पुलिस चौकी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

[adrotate banner="2"]