जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार बहाल करनें को सड़क पर शांतिमार्च

0
168

फर्रुखाबाद: जम्मू कश्मीर में मानवाधिकार बहाल करने की मांग को लेकर सैकड़ो लोग सड़क पर उतरे और जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पंहुचे और ज्ञापन सौपा|
फतेहगढ़ चौराहे से अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के बैनर तले जुलूस लेकर निकले सैकड़ो की संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पंहुचे| उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कश्मीर में मानवाधिकार बहाल किया जाए, बेगुनाह नौजवानों, औरतों और बच्चो की गिरफ्तारी और काउंटर बंद किये जाये, सभी जम्मू कश्मीर के सभी विद्यालय और अस्पताल खोले जाए आदि 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा गया|अध्यक्ष रिजवान अहमद ताज, यूनुस अंसारी, अनस सिद्दीकी, डॉ० रामकृष्ण राजपूत, अनिल मिश्रा, सुल्तान बक्श, जबाहर सिंह गंगवार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]