जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

0
105

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपियापुर में अचानक दो पक्षों में जमीन कब्जाने को लेकर भिड़न्त हो गयी। भिड़न्त के दौरान दोनो पक्षों aaropi policeमें जबाबी पथराव हुआ। जिसमें कई लोग चुटहिल भी हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां चटकाकर भीड़ को खदेड़ा। दोनो पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

police1बीते कई माह से पनप रही चिंगारी शनिवार दोपहर बाद अचानक शोला बन गयी और दो पक्ष आमने सामने आ गये। विदित है कि विगत तकरीबन 20 दिन पूर्व भी दोनो पक्षों में झगड़ा हो चुका था। जानकारी के मुताबिक जमीन पर कुंवरकली पत्नी मौर सिंह का कब्जा है। जिस पर उसने अपनी निहास भर रखी है। विकलांग कुंवरकली ने अपने प्लाट पर बांस की झोपड़ी बनाकर रखी। कुंवरकली ने आरोप लगाया जिसका विरोध दूसरे पक्ष ने किया और रक्षपाल, रामनिवास, राजबहादुर, नेकसे आदि ने उसकी बांस की झोपड़ी गिरा दी और जमीन पर अपना अधिपत्य जमाने की बात कही। जिससे कुंवरकली के भाई महेश, राजेन्द्र आदि भी मौके पर पहुंच गये और दोनो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। सूचना पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह, शहर कोतवाल रूम सिंह यादव, आईटीआई चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह चंदेल भारी पुलिस बल के साथ ग्राम पपियापुर पहुंच गये और विवाद कर रहे युवकों पर लाठियां भांजकर खदेड़ा।

[bannergarden id=”11″]

पुलिस ने मौके से दोनो पक्षों के जगवीर सिंह पाल, नेकसे पाल, मोर सिंह पाल, राजेन्द्र पाल, महेश पाल को हिरासत में ले लिया। दूसरे पक्ष के रघुवर दयाल इत्यादि का आरोप है कि उसके परिवार का कूड़ा काफी वर्षों से इसी जगह पर पड़ रहा है। जिस पर उनका अधिकार है। फिलहाल पुलिस दोनो पक्षों से पकड़े गये आरोपियों को कोतवाली ले गयी। क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह ने जेएनआई को बताया कि हिरासत में लिये गये दोनो पक्षों के लोगों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]