जमीनी विवाद में वृद्ध के गर्दन में मारी कुल्हाड़ी

0
119

फर्रुखाबाद: थाना अम्रतपुर के ग्राम परतापुर निवासी ६० वर्षीय बेंचेलाल पुत्र भजन लाल को जमीनी विवाद के चलते गाँव के ही करनसिंह के पुत्रों ने सोते समय गर्दन में कुल्हाड़ी मार दी| घायल वृद्ध को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

[adrotate banner="3"]

अम्रतपुर के ग्राम परतापुर निवासी बेंचेलाल पुत्र भजनलाल ने बताया कि गाँव के ही राजू पुत्र करनसिंह से लगभग २० वर्षों से मुकद्दमा चल रहा है| जिसके चलते आयेदिन दबंग लोग विवाद करते रहते हैं| बीती रात घर के बाहर सो रहा था तभी अचानक राजू अपने भाईयों के साथ आ धमका| राजू के अन्य भाई हमसे थोड़ी दूरी पर खड़े थे| राजू अपने साथ कुल्हाड़ी लेकर आया था| मौक़ा देखते ही राजू ने मेरी गर्दन पर प्रहार कर दिया| जिससे बेन्चेलाल की गर्दन अलग होने से बच गयी|

बेंचेलाल ने बताया कि आरोपी राजू व उसके भाई राम शरण हब्शी, राकेश, बबलू आदि लोगों के खिलाफ क़ानून कार्रवाई करेंगें|

[adrotate banner="2"]