..जब पत्नी संग आधा घंटा लिफ्ट में फंसे रहे मुख्यमंत्री अखिलेश

0
134

CM_AKHILESH_181136लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। शुक्रवार को एक कार्यक्रम से लौटकर आ रहे अखिलेश विधानसभा की लिफ्ट में फंस गए। उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी थीं। दोनों करीब आधा घंटा तक लिफ्ट में फंसे रहे।

[adrotate banner="3"]

इस घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आधा घंटा बाद लिफ्ट काटकर उन्हें निकाला जा सका। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाल संसद से लौट रहे थे, तभी वह और उनकी पत्नी डिम्पल यादव विधानसभा की लिफ्ट में फंस गए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। शुक्रवार को एक कार्यक्रम से लौटकर आ रहे अखिलेश विधानसभा की लिफ्ट में फंस गए..

दोनों को निकालने के लिए 15-30 मिनट तक कड़ी मशक्कत की गई। करीब 30 मिनट बाद लिफ्ट काटकर उन्हें सुरक्षित निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण यह घटना घटी।

[adrotate banner="2"]