फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है। चार सितंबर को मनाए जाने वाले जन्माष्टमी पर्व के लिए बाजारों में कान्हा से जुड़ी पूजन और सजावट की सामग्री की दुकानें सज गई हैं। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के श्रृंगार और झांकी सजाने के लिए अपनी पसंद के सामान की खरीदारी में जुटे हैं।बाजारों में कान्हा की बांसुरी, पगड़ी, मुकुट, झूले, वस्त्र, सिंहासन और मोर पंख की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। दुकानदारों के अनुसार बांसुरी 10 से 100 रुपये, पगड़ी 10 से 80 रुपये, झूले 200 से 1500 रुपये, कान्हा के वस्त्र 10 से 250 रुपये और सिंहासन 180 से 2500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सामान खरीद रहे हैं।मोर पंख की भी खूब मांगभगवान श्रीकृष्ण के श्रृंगार में विशेष महत्व रखने वाले मोर पंख की भी बाजार में अच्छी मांग है। अलग-अलग आकार और सजावट वाले मोर पंख 10 से 500 रुपये तक में बिक रहे हैं। इसके साथ ही खीर, नैवेद्य, पूजा सामग्री और झांकी सजाने के लिए अन्य सामान भी दुकानों
पर उपलब्ध है।बच्चों को कान्हा बनाने की तैयारीजन्माष्टमी पर छोटे बच्चों को कान्हा के रूप में सजाने को लेकर भी अभिभावकों में खासा उत्साह है। बच्चे की पोशाक के साथ मुकुट, बांसुरी, मोर पंख और अन्य श्रृंगार सामग्री की खरीदारी की जा रही है। बाजार में बच्चों के लिए तैयार कान्हा पोशाक भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों में उत्साहजन्माष्टमी नजदीक आते ही शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। दिनभर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है। त्योहार को लेकर दुकानदार भी अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए हुए हैं। बाजारों में सजी कान्हा की पोशाक, झूले और पूजा-सजावट का सामान जन्माष्टमी की तैयारियों को और खास बना रहा है।
जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



