जनपद में थमा हीटवेव का कहर,बारिश से मौसम हुआ सुहावना

0
234

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में विगत दिनों से मौसम के अचानक बदलाव से आम जन मानस ने राहत की सांस ली है|आंधी और झमाझम बारिश के कारण भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। अचानक बदले इस मौसम के मिजाज से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे चारों तरफ ठंडी हवाओं और बादलों के साथ मौसम बेहद सुहावना हो गया है|जनपद में हुई हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह और शाम का मौसम काफी सुहावना हो गया।बारिश के बाद सड़कों और बाजारों में लोगों के चेहरे खिले नजर आए। किसानों ने भी इस बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। वहीं बच्चों और युवाओं ने ठंडी हवाओं का आनंद लिया।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल बारिश के बाद जनपदवासियों ने गर्मी से राहत की सांस ली है और मौसम का आनंद उठा रहे हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]