जनता कर्फ्यू का काउंटडाउन शुरू, सड़कें सूनी और बाजार बंद

0
124

फर्रुखाबाद: कोरोना वायरस से बनी संकट की स्थिति के बीच देश आज एक अनूठे महायज्ञ का साक्षी बनने को तैयार है। रविवार सुबह सात से रात नौ बजे के बीच ‘जनता क‌र्फ्यू’ के 14 घंटे आपके परिवार, शहर और पूरे देश के लिए बेहद अहम होंगे। इस दौरान आपका संयम महामारी के चक्र को तोड़ने में सहायक हो सकता है। पीएम मोदी ने देश के संबोधन में देशवासियों से अपील की थी कि रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घर में ही रहें| पीएम मोदी ने इसे जनता कर्फ्यू का नाम दिया था| रविवार को जिले का मिजाज देख कर ऐसा लग रहा है कि हम कोरोना की चेन तोड़ने वाले हैं|
जिले भर में सड़कों पर केबल सन्नाटा ही पसरा है| जनता कर्फ्यू का जिले के लोगों ने आगे बढ़कर समर्थन किया है| लोग अपने घरों में है| दुकानें पूरी तरह से बंद है| सड़कों पर दिख रहा है तो केबल एक लम्बा सन्नाटा| नगर के साथ ही पूरे जिले में पुलिस तैनात है| जो आने जाने वाले लोगों को घर में भी रहने की हिदायत दे रही है|
रेलवे स्टेशन, बस अड्डा पर केबल सन्नाटे की चादर है|  रविवार को सुबह सात से लोग घरों से नहीं निकलें। पीएम की अपील का पालन करने के लिए देश ने पूरी तैयारी कर ली है। फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कमालगंज, राजेपुर, कायमगंज सहित लगभग सभी जगह पर सन्नाटा पसरा है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]