छोटे भाई की बीवी ने दिग्विजय पर साधा निशाना- मेरी शादी में बने थे रोड़ा

0
134

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर टीवी ऐंकर अमृता राय से प्रेम संबंध और शादी की योजना को लेकर परिवार के भीतर से ही उन पर निशाना साधा जा रहा है। दिग्विजय के छोटे भाई और विदिशा से सुषमा स्वराज के खिलाफ चुनाव लड़ रहे लक्ष्मण सिंह की पत्नी रूबीना शर्मा सिंह ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई है।

[adrotate banner="3"]

@rubyssingh ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट्स में रूबीना कहती हैं, ‘मैं दिग्विजय सिंह से नाराज हूं क्योंकि उन्होंने उनके छोटे भाई से मेरी शादी का विरोध किया था। इसकी वजहें उन्होंने ये बताई थीं कि मैं लक्ष्मण सिंह से 13 साल छोटी हूं और राजपूत भी नहीं हूं।’ अपने ट्वीट्स में रूबीना ने दावा किया है कि वह लक्ष्मण सिंह की पत्नी हैं।
Rubina sharma singh
गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह 67 साल के हैं और उनकी पत्नी आशा सिंह का पिछले ही साल कैंसर से निधन हुआ है। अमृता राय की उम्र 43 साल बताई जा रही है। जाहिर है दोनों की उम्र में 24 साल का अंतर है। रूबीना ने अमृता और दिग्विजय के संबंध को लेकर एक और विवादित ट्वीट किया था, जिसे उन्होंने बाद में हटा दिया।

छोटे भाई की पत्नी से दिग्विजय सिंह के संबंध शुरू से ही तल्ख रहे हैं। रूबीना शर्मा सिंह मूल रूप से कश्मीर की रहने वाली हैं। लक्ष्मण सिंह की पहली पत्नी जागृति सिंह की कैंसर से मौत के बाद रूबीना से उनका प्यार परवान चढ़ा था। बताया जाता है कि दिग्विजय सिंह ने इसका काफी विरोध किया था और इसके कुछ समय बाद लक्ष्मण सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे। बाद में वह बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी जीते थे।

सूत्रों का कहना है कि उस समय दिग्विजय सिंह को लगता था कि लक्ष्मण सिंह को बीजेपी के करीब लाने में रूबीना का ही हाथ था, लेकिन तब उन्होंने इसका खंडन करते हुए कहा था कि मेरे पति पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस से नाराज थे और इसी वजह से उन्होंने कदम उठाया था।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]