माँ बोली बेटा मर जाये लेकिन खून नही देगे ………….

0
120

bachchaफर्रुखाबाद : लोहिया अस्पताल में उस समय भीड़ लग गयी जब एक आठ महा के मासूम की हालत नाजुक हो गयी डाक्टर ने कहा की यदि जल्द इसे खून ना दिया गया तो बच्चा मर जायेगा | इतना सुनते ही सब उसकी माँ की तरफ देखने लगे | माँ ने अपना खून बच्चे के लगवाने से साफ मना कर दिया और बोली बच्चा मर जाये लेकिन अपना खून नही देगे |

[adrotate banner="3"]

मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज निवासी टींकू शाक्य के आठ महा के मासूम को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | बच्चे को कमजोरी के साथ साथ साँस लेने में तकलीफ हो रही थी | मौके पर मौजूद डाक्टर ने उसके माँ बाप से तत्काल खून देने को कहा | उसके पिता टिंकू को चेकअप के दौरान ठीक नहीं पाया गया लेकिन उसकी माँ पुष्पा को डाक्टर ने खून देने की राय दी | इघर बच्चे की हालत गंभीर हो रही थी |

माँ पुष्पा ने कहा जिसको सुन कर मौके पर मौजूद लोग दांतों तले उंगलिया दबा गये | महिला बोली बच्चे को मर जाने दो लेकिन खून नही देगे | और बच्चा लेकर लोहिया के आपात कालीन बार्ड से ओपीडी में बच्चों को लेकर डाक्टर एसपी सिंह के पास पंहुची | डाक्टर ने जब पूरा मामला समझा तो उसे वापस लोहिया के आपात कालीन वार्ड में लेकर पहुचे और चेकअप शुरु किया | फ़िलहाल बच्चे की हालत देखकर कई लोग उसे खून देने को तैयार थे |

[adrotate banner="2"]