खबर का असर : लोहिया अस्पताल में डीएम का छापा

0
141

DM PAVAN KUMARफर्रुखाबाद : बीते दिनों लोहिया अस्पताल के आरो प्लांट के ख़राब होने की खबर के साथ साथ अल्ट्रासाउंड ना होने की जानकारी होने पर पंहुचे डीएम ने व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिये |

[adrotate banner="3"]

DMजिलाधिकारी पवन कुमार दोपहर बाद लोहिया अस्पताल पंहुचे | लोहिया अस्पताल पंहुचते ही उन्होंने सीधे सीएमएस के कमरे में बैठक की और डाक्टरों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की | उन्होंने कहा की किसी भी कीमत पर लोहिया अस्पताल से अल्ट्रासाउंड व एक्सरे बाला मरीज खाली नही जाना चाहिए | यदि शिकायत मिली तो कार्यवाही होगी |

उन्होंने लोहिया गेट पर बना आरओ प्लांट खराब होने पर भी नाराजगी दिखायी और कहा की जद ही आरो को शुरु कराया जाये इस पर लोहिया के सीएमएस एके मिश्रा ने कहा की आरो आज तक उनके अधिकार क्षेत्र में नही आया | जिस पर उन्होंने मौके पर मौजूद एडीएम प्रभु नाथ से जल्द आरो प्लांट के लिए उचित कार्यवाही कर शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिये |

श्री कुमार ने अस्पताल में मरीजो की उपस्थिति के बारे में पर्चा काउंटर पर जा कर जानकारी ली | इस दौरान अस्पताल के सर्जन कमलेश शर्मा नदारत रहे |

[adrotate banner="2"]