नशेड़ी युवक ने सरे बाजार छात्रा के साथ की छेड़छाड़

0
146

फर्रुखाबाद:(कायमगंज)|| नशे में धुत युवक ने सरे बाजार स्कूली छात्रा को पकड़ लिया उसके चीखने चिल्लाने पर आस पास के दुकानदारों ने उस नशेडी युवक की जमकर धुनाई कर छोड़ दिया। उसके बाद नशे में धुत युवक अपने साथी के साथ गंगादरवाजा पहुंचा जहा आपस में ही दोनो लोगो में जमकर मारपीट हुई।

[adrotate banner="3"]

शराब के नशे में पहुंचे एक इश्क मिजाज युवक ने स्कूल से पढ़कर लौट रही छात्रा को बजरिया मार्केट में जबरदस्ती पकड़ लिया। युवक की हरकत देखकर छात्रा ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसकी चीख पुकार सुनकर आस पास के दुकानदारों ने दौड़कर नशे में धुत युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर उसे वहां से भगा दिया। वह युवक गिरता गिराता गंगादरवाजे की तरफ जा रहा था तभी उसके पड़ोसी गांव का युवक मिल गया जिसने उसे सभाला और उसे अपने साथ गांव ले जा रहा था।

जब यह दोनो लोग शिवाला मन्दिर के पास पहुंचे तभी किसी बात को लेकर वह दोनो आपस में ही भिड़ गए और दोनो लोगो में जमकर मारपीट होने लगी। यह देख वहां काफी भीड़ लग गई लोगो ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो घायलों को कस्बा चौकी ले आई। जहां नशें में धुत युवक ने अपना नाम सुनील यादव पुत्र रामसिंह निवासी मोती नगला और उसके साथी ने अपना नाम वीरेन्द्र पुत्र सौदान सिंह निवासी आखूनपुर बताया पुलिस ने दोनों लोगो को हिदायत देकर छोड़ दिया।

[adrotate banner="2"]