छत का पानी निकलने के विवाद में पथराव व फायरिंग

0
120

FARRUKHABAD : जिले में घटनायें थमने की जगह दिन प्रतिदिन बढ़तीं जा रहीं हैं। बीती रात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र मे वृद्व की गोली मारकर हत्या तो वहीं शाम होते होते शहर में फिर मामूली से विवाद में पथराव और गोली चल गयी। जिसमें कई घायल हो गये। पुलिस ने दोनो पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

firing1शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा बू अली खां निवासी कारचोब कारीगर सितारा पत्नी छोटे रहतीं हैं। जिससे छत के पानी के निकास को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। मंगलवार को सितारा ने दूसरे पक्ष की एक बच्ची को किसी बात को लेकर पीट दिया तो मामला तूल पकड़ गया। दोनो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। सितारा का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी आंख के पास तमंचे से प्रहार कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गयी। आरोप है कि विवाद करने आये टेनी और रीतेश यादव ने कई राउंड फायरिंग की। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर सितारा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने टेनी पुत्र प्रकाश, अमरूहा निवासी कटरा बू अली खां,  रीतेश यादव पुत्र रामप्रकाश निवासी सुनार वाली गली के खिलाफ एनसीआर दर्ज करायी।

वहीं दूसरे पक्ष के रीतेश यादव ने सितारा के पुत्र चमन व एक अन्य के खिलाफ एनसीआर दर्ज करायी। पुलिस ने दोनो पक्षों का डाक्टरी परीक्षण कराया है।

इस सम्बंध में शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि बच्चे को लेकर महिलाओं में विवाद हो गया था। दोनो पक्षों की तरफ से एनसीआर दर्ज करायी गयी है। जांच करायी जा रही है, गोली चलने की बात गलत है।

[adrotate banner="2"]