खबर का असर: सिटी मजिस्ट्रेट ने रुकवाया अवैध निर्माण, एक हिरासत में

0
138

FARRUKHABAD : जेएनआई में अवैध निर्माण की खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आये प्रशासन ने बरगदिया घाट पर चल रहा अवैध निर्माण रुकवा दिया व आगे निर्माण न कराने की हिदायत दी गयी।

[adrotate banner="3"]

avadh niमहज चार घंटे पूर्व बरगदिया घाट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के मुख्य द्वार के निकट सड़क के किनारे से बनाये जा रहे अवैध निर्माण या यूं कहिए कि अतिक्रमण कर निर्माण कराने की खबर प्रकाशित की थी। जिसकी शिकायत तीन दिन पहले विद्यालय प्रबंधक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ को लिखित रूप में दी थी। खबर प्रकाशित होने के महज चंद घंटों बाद ही नगर मजिस्ट्रेट ने बरगदिया घाट पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाने के आदेश दिये। नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मास्टर प्लान इंजीनियर एम के मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे और तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया। पुलिस ने मौके से भवन स्वामी के पुत्र को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस सम्बंध में मास्टर प्लान इंजीनियर ने बताया कि बरगदिया घाट पर हो रहा निर्माण पूर्ण तरीके से अवैध है। जिसको तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया है। आगे की कार्यवाही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की जायेगी।

इस सम्बंध में फतेहगढ़ इंस्पेक्टर जगदीश तिवारी ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल प्रभाव से अवैध निर्माण रोकने के निर्देश दिये हैं। युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हिदायत देकर छोड़ा जायेगा, अगर फिर भी वह आदेश का पालन नहीं करेगा तो कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]