चोरों ने छपाई फैक्ट्री से 5 लाख का माल उड़ाया

0
184

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के लोहाई रोड स्थित सधबाड़ा निवासी मुकेश साध पुत्र चन्द्र प्रकाश शाक्य के छपाई कारखाने में चोरों ने बीती रात करीब पांच लाख रूपये का कपड़ा चोरी कर लिया|

[adrotate banner="3"]

छपाई कारखाने के मालिक मुकेश साध ने बताया कि यहाँ थोक में सिल्क का कपड़ा आता है व छपाई होने के बाद यह कपड़ा बाहर भेज दिया जाता है| जिसके चलते हमारे यहाँ लाखों रुपये का कपड़ा हर समय रहता है| कारखाने में २० आदमी काम करते हैं जिसमे से ११ नौकर हैं| बीती रात मुकेश साध का चपरासी अंगूरी बाग़ निवासी किशोर पुत्र सुखवासी लाल रात में कारखाने में लेटा था|

चौकीदार किशोर ने बताया कि करीब एक बजे तक हम जागते रहे तत्पश्चात हमें नींद आ गयी| इसके बाद सुबह जब आँख खुली तो देखा कि बरामदे में रखा कुछ छपा व अध् छपा कपड़ा गायब था| जिसकी सूचना मैंने तत्काल मालिक मुकेश साध को दी जोकि कारखाने से नजदीक बने मकान में रहते हैं| मुख्य दरबाजा बंद होने से चोर सामने के दरबाजे से चढ़कर जीने से नीचे उतर आये और कारखाने का मुख्य दरबाजे में कुंडी न होने की बजह से आराम से गेट खोलकर अन्य चोर कारखाने में घुसे व माल साफ़ कर दिया|

मुकेश साध ने बताया कि चोरी की सूचना शहर कोतवाली को दे दी गयी है| मामले की जांच पड़ताल करने के लिए पुलिस के अलावा फील्ड यूनिट की टीम ने भी फिंगर प्रिंट लिए|

[adrotate banner="2"]