चोरों का 15 अगस्त, आटा चक्की से 40 हजार उड़ाये

0
175

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के घोड़ा नखास चौकी के अन्तर्गत मोहल्ला नरकसा निवासी मुस्तिक की चक्की से बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर 40 हजार रुपये उड़ा दिये और फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

बीते दिन हुए तड़ातड़ अपराध की घटनाओं ने पुलिस को झकझोर कर रख दिया। लेकिन इसके बावजूद भी कर्तव्य परायणता पर कोई विशेष फर्क नहीं पड़ रहा है। देर रात तक तो शहर में आपराधिक घटनायें होने की बजह से पुलिस व्यस्त रही वहीं दूसरी तरफ चोरों ने मौका देखकर नरकसा निवासी मुसदीक के यहां से 40 हजार की नगदी उड़ा दी। मुसदीक ने बताया कि वह अपने मकान में नीचे आटा चक्की चलाता है। उसी चक्की की दूसरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहता है। सुबह वह चार बजे मुसदीक नमाज अदा करने के लिए उठकर घर से बाहर निकला तो उसकी नजर टूटे हुए मुख्य द्वार पर पड़ी। अंदर जाकर देखा तो चक्की की गुल्लक भी गायब थी। जिस पर उसे चोरी होने का शक हुआ। मामले की जांच गंभीरता से करने पर पता चला कि चोरों ने गुल्लक सहित चालीस हजार की नगदी उड़ा दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है।

[adrotate banner="2"]