बेटी को वापस लौटाने की बात कही तो दबंगों ने दम्पत्ति को जमकर धुना

0
89

फर्रुखाबाद: चार माह पूर्व बेटी को उठाकर ले गये पड़ोस के ही दबंग युवकों ने सिर्फ इस बात पर मजदूर दम्पत्ति को धुन दिया कि उसने चार माह पूर्व गायब की गयी बेटी को वापस देने की गुहार दबंगों से लगा दी। फिर क्या था दबंगों का कहर इतना बरपा कि पति पत्नी को मारमारकर मरणासन्न कर दिया। जिसमें मजदूर रामपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम चौरसिया मझोला निवासी रामपाल सक्सेना पुत्र रामप्रसाद व उसकी पत्नी मीना को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीना ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को चार माह पूर्व गांव का युवक उठा ले गया। जिसकी गुहार उसने थाने में लगायी लेकिन पुलिस व दबंगों के रौब के आगे मजदूर दम्पत्ति की एक न चली। थक हारकर उन्होंने अदालत का दरबाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर शायद दम्पत्ति की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गयी लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की जहमति नहीं उठायी और न ही रामपाल की पुत्री को ढूंढने का प्रयास किया। जिसका नतीजा आज सामने आ गया। पुलिस के प्रति अपना डर खो चुके गांव के ही जितेन्द्र, जुगेन्द्र, पम्मी पुत्रगण कमला प्रसाद ने रामपाल व उसकी पत्नी को जमकर धुन दिया।

रामपाल ने बताया कि वह गांव से कुछ दूर हरसिंहपुर के पास मजदूरी कर रहा था। घर लौटते समय उक्त लोगों ने उसे पकड़ लिया और गाली गलौज करने लगे। जब अपनी पुत्री को वापस देने की बात कही जिस पर दबंगों ने दोनो को सड़क पर गिराकर मरणासन्न कर दिया। दोनो को लोहिया अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

[adrotate banner="2"]