भूमि विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

0
106

फर्रुखाबाद: थाना व कस्बा राजेपुर के चौराहे पर अपना आवास बनवा रहे युवक पर कुछ चार पहिया वाहन पर सवार होकर आये दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग भूमि विवाद को लेकर की गयी बतायी गयी है।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार बीरपाल निवासी नगरिया जवाहर के बीच कस्बा निवासी रामनिवास से जमीन को लेकर काफी वर्षों पुराना विवाद चल रहा है। मंगलवार प्रातः बीरपाल राजेपुर तिराहे पर अपना भवन निर्माण करवा रहा था तभी चार पहिया वाहन पर सवार होकर रामनिवास, कुलदीप, सचिन, राजू, गोले चौहान निवासी कस्बा राजेपुर व हरिहरपुर निवासी चंदन व सोनू ने चार पहिया वाहन से उतरते ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं व मौका देखकर फरार हो गये। बीरपाल ने थाना राजेपुर पुलिस को सूचना दी। आरोपियों के खिलाफ बीरपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="2"]