चीते ने दो की गर्दन को दबोचा, पुलिस भी बाल-बाल बची

0
127

फर्रुखाबाद: (नबावगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम सिरमौरा बांगर में बुधवार को कहीं से आ गये चीते ने दो ग्रामीणों की गर्दन को दबोच लिया। चीख पुकार सुनकर भीड़ मौके पर पहुंची। जिससे चीता खेत में छिप गया। दोनो घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। चीते को खबर लिखे जाने तक ग्रामीण व पुलिस इसी क्षेत्र में घेरे हुए खड़े है।

[adrotate banner="3"]

गांव के ही 25 वर्षीय सरवन सिंह पुत्र मुलायम सिंह घास लेने के लिए गांव के निकट एक बाग में गया था। तभी उसकी गर्दन पर अचानक खतरनाक चीते ने हमला बोल दिया। कुछ देर बाद वह सरवन को घायल करके झाड़ियों में छिप गया। सूचना मिलने पर कुछ ग्रामीणों के साथ 65 वर्षीय अहिवरन सिंह भी सरवन को देखने के लिए मौके पर पहुंचे। भीड़ से अलग हटते ही वृद्व अहवरन सिंह की गर्दन में चीते ने दांत गड़ा दिये। अहिवरन के चीखने चिल्लाने पर चीता उन्हें घायल करके खेतों में छिप गया। अहिवरन मौके से भाग कर गांव पहुंचे और जानकारी परिजनों को दी। मौके से ग्रामीणों ने 100 नम्बर पर पुलिस को फोन किया।

जिसके बाद सीओ कायमगंज उमेश शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। कई घंटे पसीना बहाने के बाद कोतवाल मोहम्मदाबाद अनूप कुमार शुक्ला व दरोगा महेन्द्र त्रिपाठी से चीते का सामना हो गया। चीता दोनो पुलिस अफसरों के पांच फिट की दूरी पर था। आनन फानन में दोनो ने मौके से भागकर जान बचाई। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गयी। घायल सरवन सिंह व अहिवरन को ईएमटी गायत्री प्रसाद मिश्रा ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के रेंजर ने बताया कि चीते को पकड़ने के लिए कानपुर से पिंजड़ा मंगाया गया है। पिंजड़ा आने पर उसमें बंद किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]