अपडेट: मुकदमें खत्म होने के भरोसे पर काम पर लौटे चिकित्सक

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल के चिकित्सकों और जिले के माध्यमिक शिक्षकों के बीच चल रहे विवाद का शनिवार को पांचवा दिन है| पांच दिन से लगातार जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने से आम जन मानस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा था| अस्पताल आने वाले मरीज पांचवे दिन भी इलाज से महरूम रहे| जेएनआई पर शनिवार सुबह खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी लोहिया अस्पताल पंहुचे और मुकदमें वापस करने की बात पर अपनी सहमति दे दी| जिसके बाद चिकित्सक हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए|
बीते चार जून को लोहिया अस्पताल के सर्जन डॉ0 गौरव मिश्रा व प्रधानाचार्य अनिल सिंह के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नही ले रहा था| शनिवार को भी उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पंहुचे मरीज दवा के लिए दर-दर भटकते नजर आये| जिला प्रशासन के साथ चिकित्सकों की बीते दिनों कई चरणों में हुई वार्ता बिफल रही|जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है| शनिवार को बड़ी संख्या मे मरीज लोहिया पंहुचे लेकिन उन्हें दवा की जगह केबल दर्द ही मिला|
जेएनआई क जिलाधिकारी मोनिका रानी ने फोन पर बताया था कि अधिकारियों को वार्ता के लिए भेज रहे है| जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर सिंह चौहान, सीओ सिटी रामलखन सरोज , सीएमओ आदि दोपहर बाद लोहिया अस्पताल पंहुचे और सीएमएस डॉ० एसपी सिंह के कार्यालय में वार्ता हुई| उसके बाद प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सचिव डॉ० अजय कुमार व अध्यक्ष डॉ0 वीके दुबे आदि ने अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर आकर वार्ता का परिणाम बताया| अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा की चिकित्सक व शिक्षक के खिलाफ दर्ज किये गये मुकदमें वापस लिये जायेगें| इसके बाद चिकित्सकों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी|
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री, जिला मंत्री पंकज शुक्ला, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंत्री जीतेंन्द्र सिंह, डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी, सर्जन डॉ0 गौरव मिश्रा,संजीब कटियार आदि रहे| वही भाजपा नेता राहुल राजपूत, सांसद प्रतिनिधिदिलीप भारद्वाज आदि भी लोहिया अस्पताल पंहुचे|
वही दूसरी तरफ शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं  के साथ एसपी डॉ0 अनिल मिश्रा व जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मिले और अपनी बात रखी| जिलाध्यक्ष लाला राम दुबे ने दोपहर दो बजे जेएनआई को बताया कि अभी अधिकारियों से वार्ता चल रही है| कुछ देर बाद संगठन घोषणा करेगा की क्या निर्णय हुआ|
रैन  बसेरा में खुलेगी पुलिस चौकी
अपरपुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह व सीएमएस डॉ0 एसपी सिंह ने लोहिया अस्पताल में बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया और फिलहाल उसी में पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया गया|