चर्चित दरोगा ने चेकिंग के नाम पर सदर विधायक के पड़ोसी छात्र का मुंह फोड़ा

0
184

drogaa mukeshफर्रुखाबाद: पहले भी कई बार अपनी दबंगई से जनता को परेशान करने व मारपीट करने के मामले में चर्चा में आ चुके दरोगा मुकेश ने एक बार फिर से अपनी वर्दी के मरियादा को तार-तार कर दिया| चेकिंग के नाम पर दरोगा ने छात्र का मुंह घुसा मारकर घायल कर दिया| मौके पर हंगामा होने की खबर पर पंहुचे कोतवाली के पुलिस अधिकारी ने मामले को रफा-दफा कर दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नालामछरठा निवासी बद्री विशाल डिग्री कालेज का छात्र अनूप तिवारी पुत्र अनंत प्रकाश तिवारी अपनी बाइक से आवास विकास चौकी के सामने डोसा खाने के लिये आया था उसके साथ उसका भाई सुनील तिवारी व दोस्त गौरव भी था| उसी दौरान आवास विकास चौकी में दरोगा मुकेश कुमार बाहन चेकिंग कर रहा था उसने अनूप को कागज के लिए बुलाया|
अनूप ने अपने भाई को गली देते हुए कहा की कागज लेकर आये| जिस पर दरोगा भडक गया और अनूप को गालीगलौज करने साथ-साथ उस के मुंह पर घुसा मार दिया जिससे छात्र का मुंह बुरी तरह से लहुलुहान हो गया|
मुंह से खून निकलते देख छात्र के साथ आये युवक आक्रोशित हो गये| उन्होंने दरोगा पर कार्यवाही की मांग की | हंगामा होते देख दरोगा दरोगा मौके से खिसकने लगा लेकिन तब तक कोतवली के एसएस आई हरीश चन्द्र मौके पर पंहुच गये उन्होंने घायल छात्र से पूछताछ की और मामले को रफा-दफा करा दिया| घायल छात्र अनूप ने बताया की वह सदर विधायक विजय सिंह का पड़ोसी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]