चयन बाद भी नही जारी हो सकी सूची, चयनित शिक्षक धरने पर बैठे

0
128

TEACHERS ON STRIKEफर्रुखाबाद:शनिवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के सामने लिस्ट जारी न करने के विरोध में सैकड़ो शिक्षक धरने पर बैठ गए है| उनका सीधा आरोप है कि कार्यालय के कर्मचारियों की उदासीनता के चलते कोई भी सूची जारी नही की जा रही है| जिस कारण हम लोगो को परेशानी उठानी पड़ रही है|

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के सभी जिलो में चयनित शिक्षको की सूची को ऑनलाइन कर दिया गया है पर इस जिले में अभी तक सूची नही जारी की जबकि दो वार काउंसलिंग कराइ गई अंन्य जिलो में चयनित महिला एवं विकलांग अभ्यथियो के विधायलय आवंटित हो चुके है| और उनके विकल्प भी दर्ज करे जा चुके है| मगर यहाँ पर कोई भी कर्मचारी संतोष जनक उत्तर नही दे रहा है| जिस कारण हम सभी हतोसाहित हो रहे है|

कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे चयनित अभ्यथियो में मयंक दुवे,सुनील कुमार, स्रेहा यादव, मृगनयनी गुप्ता, शीतला देवी, प्रीति गौतम,नेहा सिंह,सोनी, उवर्शी, अंशु आदि दर्जनो शिक्षको ने धरना देकर अपना अपना विरोध दर्ज कराया है|

[adrotate banner="2"]