घायल गौरव ने बहादुरी दिखाई, डीसीएम चालक को पकड़वाया

0
107

फर्रुखाबाद:(कायमगंज)|| सड़क हादसे में चुटहिल होने के बाद भी 12 वर्षीय गौरव ने बहादुरी का परिचय देते हुए डीसीएम चालक को दबोच लिया। बाद में पहुंची भीड़ ने चालक को पीट कर कमरे में बंद किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उसका डाक्टरी परीक्षण कराया है।

[adrotate banner="3"]

मृतक अमित का चचेरा भाई गौरव व अन्य परिवार के बच्चे साथ में था| डीसीएम की टक्कर लगने के बाद गौरव खाई में जा गिरा गिरने के बाद गौरव ने साहस का परिचय दिखाते हुए उठा| गौरव ने भाई अमित को मृत देखा तो वह घबराया नहीं बल्कि बहादुरी का परिचय देते हुए डीसीएम को रोकने के लिए ड्राइवर की खिड़की पर लटक गया।

इस दौरान उसने ड्राइवर को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच पहुंचे ग्रामीणों ने ड्राइवर को दबोच लिया डीसीएम चालक शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने उसकी केविन से शराब की बोतल भी बरामद की है।

[adrotate banner="2"]