गैस सिलेंडर फटने से लाखों का नुकसान

0
117

फर्रुखाबाद: अचानक गैस सिलेंडर फटने से लाखों का नुकसान हो गया| वही लेंटर भी चटक गया| जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया|
थाना कोतवाली फतेहगढ के कुटरा निवासी छोटेलाल पुत्र सुखलाल के घर अपराह्न लगभग डेढ़ बजे नन्हीं देवी खाना बना रही थी। छोटेलाल का पुत्र रामसिंह बहन को सावनी देने गया था उनकी बहू औऱ नाती रमन घर पर मौजूद थे।
उसी दौरान खाना बनाने के दौरान ही अचानक सिलेंडर में आग लग गयी| जिससे हडकंप मच गया|  आग इतनी भीषण थी कि दूसरे कमरे में रखे फ्रिज, कूलर और बेड तक जल गए। जैसे-तैसे सिलेंडर को कमरे से बाहर लाया गया। कुछ देर में सिलेंडर फट के दो हिस्सों में हो गया जिससे छत का लेंटर भी चटक गया। 70हजार नगद सहित लगभग साढ़े चार लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया।
लगभग डेढ़ घंटे के बाद दमकल मौके पर आयी| लेकिन गली छोटी होने से वह भीतर नही जा सकी| जब तक आस पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था।

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]