गृह कलह में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया

0
102

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जिला एटा थाना राजा रामपुर के ग्राम रायपुर निवासी राम भरोसे के २० वर्षीय पुत्र पंकज ने गृह कलह से परेशान होकर कीटनाशक पी लिया जिसकी उसकी हालत खराब हो गई| पंकज की माँ ने उसे लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया|

[adrotate banner="3"]

पंकज की माँ ददवती ने बताया कि खेत पर काम करने को लेकर पंकज ने अपने बड़े भाई अनार सिंह से चलने को कहा अनार सिंह ने खेत पर काम करने से मना कर दिया| इस बात से नाराज होकर पंकज बाजार चला गया और कीटनाशक की दबा ले आया| तत्पश्चात पंकज ने कीटनाशक पी लिया|

पंकज की कीटनाशक पीते ही उसे उल्टियां आने लगी और उसकी हालत खराब हो गयी| आनन्-फानन में मै उसे लोहिया अस्पताल लेकर आयी|

[adrotate banner="2"]