गृहकलह में दम्पती ने आग लगाई, पत्नी मरी, पति गंभीर

0
121

फर्रुखाबाद: घरेलू कलह में विगत रात्रि पति-पत्नी ने मिटटी का तेल डाल कर आग लगा ली। बुरी तरह झुलसी अवस्था में दंपत्ति को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।  देर रात्री पत्नी ने लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वंही पति की हालत अभी चिंता जनक बनी हुई है, उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र बेबर रोड निवासी देवीसरन के पुत्र अरविन्द तिवारी बेबर रोड पर स्थित धोबी वाली गली में श्याम मनोहर के घर अपनी पत्नी सुनीता तिवारी व ८ वर्षीय पुत्री वर्षा के साथ किराए पर रहते है| शनिवार रात 9 बजे अरिविंद व सुनीता के बीच कहा सुनी हो गयी| वाद विवाद में पति पत्नी ने मिटटी का तेल डाल कर दोनों ने आग लगा ली| अरविन्द की पुत्री वर्षा ने तत्काल घटना की जानकारी अपने ताऊ सर्वेश तिवारी को दी| सर्वेश ने दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में पहले भोलेपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्त्ती कराया| हालत बिगड़ने पर रात 10 बजे करीब चिकत्सक ने दोनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया| जहाँ देर रात सुनीता ने लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया| वंही अरविन्द को निजी अस्पताल में भर्त्ती कराया गया जहाँ उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है|

अरविन्द के भाई सर्वेश ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे करीब पति पत्नी का आपस में कुछ विवाद हुआ था जिसमे दोनों ने आग लगा ली| अरविन्द नगला दीना स्थित शंकर पेथलोजी में लेब टेक्नीशियन है|

[adrotate banner="2"]