गुरु नही एक दर्जन गुर्गो भू-माफिया चिन्हित

0
142

फर्रुखाबाद : तहसीलदार सदर व एसडीएम ने जो भू-माफियाओ की सूची बनाकर डीएम रविन्द्र कुमार को सौपी है उसमे किसी चर्चित भू-माफिया का नामोनिशान नही है| सूची में प्रधान व उसके पति सहित एक दर्जन लोगो को चिन्हित किया गया है |

[adrotate banner="3"]

एसडीएम सदर रमेशचंद्र यादव व तहसीलदार राजीव निगम ने जिलाधिकारी को शनिवार को भू-माफियाओ की सूची तैयार कर भेज दी| लेकिन सूची जिस करीने से तैयार की गयी उसकी ऊम्मीद किसी को नही थी| किसी भी चर्चित भू-माफिया का नाम सूची में शामिल नही है| सूची में गांव नगला चंपत फगुना अतनपुर निवासी प्रधान कांतीदेवी व उनके पति बलवीर सिंह पर चरागाह व पशुचर के नाम दर्ज लगभग 49 बीघा भूमि पर कब्जा करने व गांव निब्बी नगला बाबरपुर निवासी रामपाल पर क्रीड़ा स्थल व नवीन परती के नाम दर्ज करीब पांच बीघा भूमि पर कब्जा करने का आरोप है। इन तीनों लोगों के खिलाफ पूर्व में एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। इसके अलावा गांव बरारिख निवासी अवधेशचंद्र, उनके भाई महेशचंद्र, गांव मकरंदनगर बसहा निवासी अहिबरन ¨सह, गांव रूनी चुरसाई निवासी राजाराम, गांव नगला दरियाव निवासी अमर¨सह व शंकर, सितवनपुर निवासी रामवीर, भगवानदास, रामसनेही व भारत ¨सह को भी भू माफिया चिन्हित किया है।

तहसीलदार राजीव निगम ने बताया कि सूची डीएम को भेज दी है| जिलाधिकारी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="2"]