टैम्पो पलटने से एक की मौत, दो गम्भीर

0
120

फर्रुखाबाद: कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के याकूतगंज रेलवे क्रासिंग के पास लेंनगाँव के निकट टैम्पो पलटने से एक 40 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की मौत हो गयी जबकि दो गम्भीर रूप से जख्मी को एसएसपी ने अपनी गाड़ी से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

[adrotate banner="3"]

शनिवार को दोपहर कमालगंज की तरफ से एक टैम्पो फतेहगढ़ का रहा था| जब वह याकूतगंज क्षेत्र के ग्राम लेंनगाँव के निकट पंहुचा तो टैम्पो का पिछला पहिया पंचर हो गया | जिससे टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया| जिसमे 49 वर्षीय तत्वीर सिंह पुत्र विशाल निवासी गंगा गली आजाद नगर कमालगंज, 62 वर्षीय लालाराम निवासी भोजपुर व उनकी पत्नी रामबेटी घायल हो गयी| जबकि अज्ञात 40 वर्षीय अधेड़ को लोहिया अस्पताल में डॉ० मनोज रतमेले में मृत घोषित कर दिया|

जबकि दोनों घायलों को एएसपी त्रिभुवन सिंह ने अपनी गाड़ी से लाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती भी कराया| जबकि लालाराम की पत्नी को कम चोट आने के चक्कर में भर्ती नही किया गया|

[adrotate banner="2"]