गाँव में घुसे चोरों ने दागे ग्रामीणों पर फायर

0
156

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीती रात गाँव में घुसे बदमाशों ने चोरी करने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उन्हें टोंक दिया जिस पर चोर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुये फरार हो गये| लेंकिन चोरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है| गांव में 5 जनवरी को चोरों ने 4 घरों को निशाना बनाया था।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर सैथरा निवासी विवेक गंगवार उर्फ बीटू पत्नी प्रीती व मां को चोरों ने टार्च की रोशनी दिखायी। चोरों को टार्च लगाता देख चोर मौके से गाली गलौज करते हुए भाग गये। इसके बाद चोरों ने गांव के सुखेंद्र सिंह के घर की छत पर जीने का ताला तोड़ने की कोशिश की| यह देख ग्रामीण मौके पर आ गये और चोरों को पुन: आवाज लगायी| उन्होंने चोरों को ललकारा तो चोर फायरिंग करते हुए भाग गये।

[adrotate banner="2"]