गाँधी आश्रम में नौवे दिन भी क्रमिक अनशन जारी

0
76

फर्रुखाबाद: क्षेत्रीय गाँधी आश्रम में बीते नौ दिन से चल रहा क्रमिक अनशन नौवे दिन भी जारी रहा| आश्रम के कर्मचारीयो ने आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है| बुधबार को श्रम आयुक्त के बुलाने पर दो लोग कानपुर रवाना हो गये|
क्रमिक अनशन पर बैठे अनशनकारियो ने कहा है की प्रतिदिन एक व्यक्ति आमरण अनशन पर बैठता जायेगा\ सभी पीड़ित कर्मचारी तय किया की जब तक आरोपियों को जेल नही भेजा जाता और फंड तथा वेतन अदा नही किया जाता तब तक आन्दोलन जारी रहेगा|
जिलाप्रशासन की तरफ से अभी कोई आश्वासन ना मिलने से परेशान अनशनकारियो ने कहा है की मंत्री व वर्तमान कमेटी के लोग आने वाली 9 सितम्बर को लखनऊ स्थित गाँधी आश्रम के प्रधान कार्यालय में वार्ता करने जा रहे है\ इस बात पर सभी अनशनकारी उनका घेराव करेगे|
क्रमिक अनशन पर ओमप्रकाश यादव, जय प्रकाश, बब्वन राम, मेहराज हुसैन, जगदीश वर्मा, लक्ष्मण सिंह आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]