फर्र्र्खाबाद: बीते 6 दिन से लगातार अनशन अनशन पर बैठे गाँधी आश्रम के कर्मचारियों के साथ वार्ता करने आये भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री कान्त अवस्थी व मंत्री गाँधी आश्रम अभिमन्यु सिंह की वार्ता कई घंटे चलने के बाद आखिर विफल हो गयी| रविवार को कई सामजिक संगठन पुन: इस मामले पर मंथन करेगे|
शहर क्षेत्र में स्थित गाँधी आश्रम पर अनशन कर रहे कर्मचारियों ने मांग रखी की कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन भी नही दिया जा रहा है| इसके साथ साथ भविष्य निधि योजना के अंतर्गत वेतन से कटौती कर लिए गये धन को भी जमा नही किया जा रहा है और बिना सहमति के खर्च कर लिया जा रहा है|
कर्मचारियों के न्यूनतम बोनस 8.33 प्रतिशत का भुगतान नही किया जा रहा है| कर्मचारियों को त्यौहारो पर भी छुट्टी नही दी जा रही है| कर्मचारियों ने कहा की समस्या के सम्बन्ध में जिलाधिकारी, मन्त्री गाँधी आश्रम , संचालक गाँधी आश्रम सहित कई को लिखित शिकायत भी की गयी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई|
प्रदेश संगठन मंत्री श्री अवस्थी ने इस सम्बन्ध में काफी समय तक अनशन पर बैठे कर्मचरियों से वार्ता की लेकिन कोई समस्या का समाधान नही निकला जिससे वार्ता विफल हो गयी|
इस दौरान बनाकस, बनारस, सर्वोदय मण्डल, मानव सेवा समिति, किसान यूनियन, भारतीय मजदूर संध, युवा शक्ति, मूवमेंट अगेंस्ट करप्पशन के लोग भी मौजूद रहे|
क्षेत्रीय श्री गाँधी आश्रम मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह कुशवाह ने कहा है की बीते 6 दिन से चल रहे अनशन पर अभी तक किसी अधिकारी ने संज्ञान नही लिया है| और जल्द प्रशासन ने कोई आश्वासन नही दिया तो अनशन आमरण अनशन में बदला जायेगा|
गाँधी आश्रम के कर्मचारियों के साथ मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री की वार्ता विफल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


