गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा में थिरके श्रद्धालु

0
187

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) भगवान गणपति के पूजन-अर्चन का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। जगह-जगह महोत्सव आयोजित कर मनौतियां मांगी जा रही है। बुधवार को खिमसेपुर मेन बाजार से गणपति की विसर्जन यात्रा निकाली गई| जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नें हिस्सा लिया|
बुधवार को 10 दिन से चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने पूर्ण विधि विधान से भगवान गणपति का पूजन किया तदुपरांत भगवान की प्रतिमा को रथ पर सवार कर विसर्जन यात्रा निकाली। यात्रा में लोगों के उत्साह का अतिरेक देखते ही बन रहा है। गणपति बप्पा मोरिया के नारों से प्रमुख मार्ग गुंजायमान हो रहे थे। बैंडबाजों की धुनों पर नृत्य करते युवा अबीर व गुलाल उड़ा कर अपने उत्साह का प्रदर्शन कर रहे थे। जगह-जगह लोगों ने भगवान का पूजन अर्चन किया तथा आरती उतारी।
विसर्जन यात्रा काली नदी पर पंहुची जंहा श्रीगणेश का विसर्जन किया गया| इस दौरान दीपक मिश्रा, हरिओम मिश्रा, आकाश भारती, सुभाष टेलर, राहुल राठौर, मुन्ना लाल आदि सैकड़ो श्रद्धालु रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]