गंगा में कूदे युवक की तलाश जारी

0
120

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगला पीतम भोलेपुर निवासी 32 वर्षीय विकास सागर पुत्र सूरज प्रसाद ने बीते गुरुवार को पांचाल घाट गंगा पुल से छलांग लगा दी| पुलिस रात से ही उसकी तलाश आकर रही है लेकिन उसका पता नही चला| उसकी साइकिल व टिफिन पुल पर रखा मिला।

[adrotate banner="3"]

विकास सागर सातनपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज में काम करता है। बीते गुरुवार को वह काम करने के बाद जब समय से घर नही पंहुचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नही चला| परिजन जब तलाश करते हुये पांचाल घाट पंहुचे तो उन्हें गायब विकास की साइकिल और टिफिन पड़ा मिला| परिजनों को शक हुआ की वह गंगा में कूद गया है| शुक्रवार को सुबह परिजनों ने पुलिस के साथ उसकी गंगा में तलाश तेज की लेकिन उसका पता नही चला| उसके गायब होने से पत्नी सीमा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

पांचाल घाट चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि शक आधार पर उसे गंगा में तलाश किया जा रहा है | उसके मिलने के बाद ही यह साफ होगा की वह गंगा में कूदा था या नही|

[adrotate banner="2"]