खबर का असर: रिटायर्ड सचिव के खिलाफ एक सप्ताह में कार्यवाही के कड़े निर्देश

0
223

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमबार दोपहर ही जेएनआई नें किसान सहकारी समिति कायमगंज के तत्कालीन सचिव के खिलाफ 23 लाख गबन के बाद कार्यवाही ना होनें के सम्बन्ध में समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था| जिसके बाद सहकारिता मंत्री की तरफ से कार्यवाही के निर्देश दिये गये है|
सोमबार को किसान सहकारी समिति कायमगंज के तत्कालीन सचिव कुंबर पाल सिंह के खिलाफ अपने कार्यकाल के दौरान लगभग चार वर्षो में 23 लाख से अधिक का गबन करने का मामले में  सचिव पर 23 लाख गबन की पुष्टि के एक वर्ष बाद भी कार्यवाही से परहेज
शीर्षक पर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था| जिसके दो घंटे बाद भी सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के निजी सचिव जेपी वर्मा नें खुद जेएनआई कार्यालय में फोन कर जानकारी दी कि सहकारिता मंत्री के निर्देश पर जिले के सम्बन्धित अधिकारी को गबन के मामले में रिकबरी या मुकदमा दर्ज करने के कड़े निर्देश दिये गये है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]