खबर का असर: युवक को खम्भे में बांधकर पीटने पर व्यापारी गिरफ्तार

0
111

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बीते दिन युवक पर चोरी का आरोप लगाकर उसे खम्भे में बांधकर पीटने के मामले में जेएनआई नें प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था| जिसके बाद आरोपी को पीटने के आरोपी व्यापारी पर पुलिस ने कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया|
रविवार को सुबह शहर कोतवली के लिंजीगंज बाजार में हाथियापुर निवासी एक युवक को पकड़ कर उस पर साइकिल चोरी का आरोप लगाकर एक लोहे के खम्भे में पीछे हाथ करके बाँध दिया था| जिससे बाद उसकी बेहरहमी से पिटाई की गयी| जेएनआई में प्रमुखता से समाचार लिंजीगंज भरे बाजार युवक को खंभे से बांधकर बेहरहमी से पीटा शीर्षक पर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था| जिसके बाद कोवाली पुलिस नें व्यापारी अजीत सिंह निवासी मन्नीगंज के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की|
कादरी गेट चौकी इंचार्ज हरीओम प्रकाश त्रिपाठी नें बताया कि युवक के पिटाई करने वाले आरोपी पर निरोधात्मक कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया | बाद में उसे कोतवाली से जमानत दे दी गयी| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]