फर्रुखाबाद: कोरोना वायरस से बचाव को लोग नये-नये तरीके इजात कर रहे है| मंगलवार को गंगा घाट पर लोगों नें सफाई अभियान चलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया|
भाजपा के नमामि गंगे प्रकल्प के जिला संयोजक रवि मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारी पांचाल घाट पंहुचे| उन्होंने घाट पर अभियान चलाकर सफाई की| इसके साथ गंगा में दूध का अर्पण किया| इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया|
सभी नें माँ गंगा और बजरंगवली से कोरोना वायरस से लड़ने की ताकत देंने की प्रार्थना की |इस दौरान सह संयोजक प्रदीप नरायण शुक्ल, मंडल संयोजक अजय दीक्षित, नगर संयोजक अनुभव सारस्वत विश्व हिंदू महासंघ मीडिया प्रभारी सौरभ शुक्ला, धैर्य सिन्हा, राहुल,अनुप,सनी शुक्ला, रानू, राम दास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


