कोटेदार की हत्या के ईनामी आरोपी को दबोचा

0
107

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) कोटेदार की गला कसकर हत्या करनें के मामले में पुलिस ने फरार  चल रहे ईनामी आरोपी को आखिर पांच महीने के बाद द्बोच लिया|
शहर कोतवाली पुलिस के साथ कादरी गेट चौकी इंचार्ज बलराज भाटी ने रोडबेज बस अड्डा लालदरवाजा के निकट से आरोपी गुड्डू उर्फ़ विमल यादव निवासी पुरनपुर उसराहार इटावा को गिरफ्तार कर लिया| बीते 14 मार्च 2019 को चाँदपुर के कोटेदार रामनरेश तिवारी की हत्या कर उनका शव बाइक पर रखकर आवास-विकास में फेंक दिया गया था|
जिस मामले में आरोपी गुड्डू की पुलिस को तलाश थी| जिसकी गिरफ्तारी में नें सफलता प्राप्त की| गुड्डू पर 10 हजार का ईनाम घोषित था|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]