कृषि मंत्री शरद पवार को युवक ने सरेआम मारा थप्पड़!

0
136

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के एनडीएमसी सेंटर में कृषि मंत्री शरद पवार को एक युवक ने चांटा जड़ दिया। ये चांटा पवार के सीधे गाल पर लगा। हमलावर युवक का नाम हरविंदर बताया जाता है। ये वही हरविंदर है जिसने पिछले दिनों पहले पूर्व दूरसंचार मंत्री सुखराम को चांटा मारा था।

[adrotate banner="3"]

दिल्ली के जंतर मंतर के पास एनडीएमसी सेंटर में इफको का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शरद पवार अतिथि थे। कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब एक बजे जब पवार बाहर निकल रहे थे तो एक युवक उनके करीब आया और उसने पवार के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद युवक ने पवार से धक्का-मुक्की की भी कोशिश की लेकिन पुलिस और मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

 

बताया जाता है कि ये हरविंदर वही युवक है जिसने कुछ दिन पहले दूरसंचार मंत्री सुखराम को सजा सुनने के बाद कोर्ट से निकलते वक्त चांटा मारा था। पकड़े जाने के बाद भी हरविंदर काफी देर तक पवार के खिलाफ बोलता रहा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

[adrotate banner="2"]