कार्य में लापरवाही पर डीएम सख्त, सुधार न होने पर होगी सेवा समाप्ति

0
40

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की जिला आजीविका मिशन क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन की प्रगति, लक्ष्यों की पूर्ति एवं कार्मिकों के कार्यों की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सके।बैठक में उपायुक्त आजीविका मिशन ने बताया कि कुछ ब्लॉक मिशन प्रबंधकों (बीएमएम) द्वारा कार्यों में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके कार्यों में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी निर्माण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर देते हुए सभी बीएमएम को निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यवसाय आधारित लखपति दीदियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा।बैठक में उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेरणा कैंटीन तथा सभी विकासखंड मुख्यालयों पर साधारण कैंटीन स्थापित करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उपनिदेशक कृषि अरविंद मोहन, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]