फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)संचालनफर्रुखाबाद। नगला खैरबंद रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कौशांबी डिपो की एक रोडवेज बस रेलवे फाटक से जा टकराई। जोरदार टक्कर के चलते फाटक क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे रेल और सड़क यातायात दोनों प्रभावित हुए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई ट्रेन क्रॉसिंग से नहीं गुजर रही थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।जानकारी के अनुसार दिल्ली से फर्रुखाबाद होते हुए हरदोई जा रही रोडवेज बस दोपहर करीब साढ़े तीन बजे थाना कादरीगेट क्षेत्र स्थित नगला खैरबंद रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची। इसी दौरान बस चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे रेलवे फाटक से टकरा गया। टक्कर से फाटक टूट गया और रेलवे ट्रैक पर आवागमन अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।फाटक क्षतिग्रस्त होने के कारण फर्रुखाबाद से टूंडला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को निर्धारित समय पर रवाना नहीं किया जा सका। रेलवे विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फाटक को दुरुस्त किया गया, जिसके बाद ट्रेन को शाम 4:45 बजे रवाना किया गया।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। आरपीएफ के अनुसार हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच के बाद जिम्मेदार चालक एवं संबंधित विभाग के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फाटक टूटने से कुछ समय के लिए दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रेल और सड़क यातायात को सामान्य कर दिया गया।
रोडवेज बस की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, एक घंटे तक प्रभावित रहा रेल संचालन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



