कारीगर के हजारों की नगदी व मोबाइल उड़ाये

0
87

FARRUKHABAD : थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चित्रकूट निवासी 32 वर्षीय महेन्द्र पुत्र विश्राम को जहरखुरानियों ने बस में बेहोश करके नगदी व मोबाइल पार कर दिया। बेहोशी हालत में समाजवादी एम्बुलेंस के ईएमटी जितेन्द्र कुमार ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="3"]

jHaR KHURANI[bannergarden id=”8″]

महेन्द्र बीते कई वर्षों से नोएडा में एक एल्युमिनियम फैक्ट्री में कारीगर का काम करता था। कई माह से वह अपने घर नहीं आया। घर आने के लिए उसने पाई पाई इकट्ठी कर आठ हजार रुपये बचा लिये। बीते शुक्रवार को वह आनंद बिहार बस स्टेशन से बस पर सवार होकर फर्रुखाबाद के लिए निकला। महेन्द्र ने बताया कि कुछ समय बाद उसके पड़ोस में एक अज्ञात व्यक्ति आकर बैठ गया। उसने बिस्किट का पैकिट निकाला और महेन्द्र की तरफ बढ़ा दिया। महेन्द्र ने बिस्किट खाने से मना किया। जिस पर अजनवी ने उसके सामने ही बिस्किट का पैकिट फाड़ा और उसमें से एक बिस्किट महेन्द्र को पकड़ा दिया। महेन्द्र ने अजनवी का दिया हुआ बिस्किट खाया और बस की सीट पर ही गहरी नींद में चला गया, जहार खुरानी गिरोह के व्यक्ति ने महेन्द्र के जेब में रखे आठ हजार रुपये व मोबाइल उड़ा दिये। जब होश आया तो वह फर्रुखाबाद में लोहिया अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]