सरकार व पुलिस दे रही आप के कार्यकर्ताओं के हत्यारों को संरक्षण

0
108

FARRUKHABAD : आम आदमी पार्टी के जनपद ललितपुर के जिला संयोजकों बृजलाल लोधी के साथ-साथ रामदास अहिरवार की हत्या के आरोपी सपा नेताओं की गिरफ्तारी न होने पर आप पार्टी के काताओं ने जिलापूर्ति अधिकारी के पास धरना दे ज्ञापन सौंपा।

[adrotate banner="3"]

aap sanjay sharma[bannergarden id=”8″]

विदित है कि बीते 22 जून 2013 को जिला संयोजक ललितपुर बृजलाल लोधी व रामदास अहिवार की हत्या कर दी गयी थी। जिसमें आरोप सपानेता व पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला व उनके पुत्र रियाज अहमद व उनके साथियो पर आरोप लगे थे। घटना के सम्बंध में बृजलाल लोधी के पुत्र ने कोतवाली ललितपुर में पूर्व सांसद सुजान ंिसह व उन पुत्र शशी राजा के खिलाफ रिपोर्टदर्ज करायी गयी थी। घटना को हुए लगभग एक माह बीतने को है लेकिन अभी तक पुलिस ने जिला संयोजक की हत्या में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। जिस पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए फर्रुखाबाद के आप  पार्टी से जिला संयोजक अतुल शर्मा के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता  जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहूुचे और वहां पर धरना देकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद राज्य पाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]