सपा की बैठक में सचिन का टिकट कटने पर फूटे विरोध के स्वर

0
135

FARRUKHABAD : राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र पूर्व लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी सचिन सिंह यादव का सपा आला कमान द्वारा टिकट काट देने की बात से सपा की जिला कमेटी बैठक में विरोध के स्वर उठे। नये प्रत्याशी अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव को अब नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

[adrotate banner="3"]

rajkumar singh rathaur sapa[bannergarden id=”8″]

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुलायी गयी जिला कमेटी की बैठक में पहुंचे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने तरीके से वक्तव्य दिये। बैठक में अधिकतर सचिन समर्थक नदारद दिखे तो वहीं कार्यकर्ताओं में बैठक के दौरान विरोध के स्वर नजर आये। जिलाध्यक्ष सपा राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि उन्हें सचिन का टिकट कट जाने की बात पर दुख है, लेकिन पार्टी के फैसले के आगे वह नतमस्तक हैं। बैठक में सचिन की टिकट कटने का ही मुद्दा छाया रहा।

[bannergarden id=”11″]

सपा महानगर अध्यक्ष महताब खां, महासचिव समीर यादव, विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा जाटव, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]